UP Board 10th 12th Result Live : यूपी बोर्ड 10 और 12 का रिजल्ट जारी | यहाँ दे देखें

अगर आपके घर में कोई बच्चा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में है तो यह खबर आपके लिए ही है । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) जल्द ही 10वीं और 12वीं के छात्रों के रिजल्ट जारी करने जा रहा है जो कि बहुत से लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक यह नतीजे जारी किए जाएंगे और छात्रों को अपने परिणामों के बारे में जल्द से जल्द जानकारी मिलेगी। इस खुशी के समाचार से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान होगी।

UPMSP

अभी तक सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस सम्बन्ध में बड़ा दावा किया जा रहा है। इसलिए इस समाचार की पुष्टि के लिए आपको अधिक समय नहीं लगेगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस बार कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे और 27 अप्रैल 2023 तक रिजल्ट जारी किया जाने की उम्मीद है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जिससे स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आसानी से देख सकते हैं। सरकार ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार एक नया रिकॉर्ड बना सकता है। पुराने आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक अप्रैल महीने में सिर्फ दो बार यूपी बोर्ड के नतीजे जारी किए गए हैं। इसमें साल 2018 में 29 अप्रैल और 2019 में 27 अप्रैल को जारी किए गए थे।

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 27 अप्रैल 2023 को रिजल्ट जारी किया जा सकता है जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। आप आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment