
सावन महंदी डिजाइन: महिलाएं और लड़कियां पूरे साल सावन महीने की प्रतीक्षा करती हैं। सावन के पूरे महीने हर घर में झूले सजाए जाते हैं। महिलाएं खूबसूरती से सजती हैं और सुंदरता में चमकती हैं।
इस बार सावन महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि इस बार सावन दो महीने तक चलेगा। सावन मेहंदी डिजाइन के चलते हर महिला इसका बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही है। 4 जुलाई से शुरू होने वाले सावन महीने में मेहंदी लगाना एक प्रचलित रिवाज है।
ये मेहंदी के डिजाइन महिलाओं के हाथों पर काफी खूबसूरत लगेंगे
अगर आप सावन महीने में मेहंदी लगवा रही हैं तो अपने हाथों में महादेव और माता पार्वती की तस्वीर जरूर बनवाएं।

सावन महीने में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का बहुत महत्व होता है। इसलिए आप अपनी मेहंदी में शिवलिंग का चित्र बना सकती हैं। यह काफी यूनिक और लेटेस्ट लगेगा।

अगर आप मेहंदी में अपने हाथ पर शिवलिंग पर जल चढ़ाने वाली महिला की तस्वीर बनाएं तो यह बहुत प्यारी लगेगी। इसे अपनी हथेली के बीच में बनाएं और अपने हाथों को इसके चारों ओर भरें।