Nose Bleeding Upchar : यदि गर्मियों में आपकी भी नाक से होती हैं ब्लीडिंग तो जाने कारण और निवारण

कुछ लोगों को गर्मियों में नाक से खून आने की समस्या होती है। यह एक रक्त विकार है जो चार से छह महीनों में एक बार हो सकता है।लेकिन अगर आपको गर्मी के मौसम में हर रोज़ यह समस्या हो रही है तो यह अच्छा संकेत नहीं है। इस समस्या का बने रहना लिवर की बीमारियों का एक लक्षण हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक जब लिवर में वसा जमने लगती है तो यह शरीर में खून के थक्के बनने की प्रक्रिया पर बुरा प्रभाव डालती है। यह थक्कों के बनने को कम कर देती है या उन्हें बंद कर देती है। इससे खून पतला हो जाता है और कई बार नाक से खून बहने लगता है। हालांकि अधिकांश लोग इसे एक सामान्य समस्या मानते हैं लेकिन ऐसा सोचना गलत है।

Nose Bleeding Ka Gharelu Upchar
Nose Bleeding Ka Gharelu Upchar

जिगर की बीमारी का इलाज नहीं होने पर

यदि किसी व्यक्ति को मोटा या फैटी लिवर या किसी अन्य गंभीर लिवर रोग से पीड़ित होने के बावजूद उसका उपचार नहीं हो रहा है, तो उसे नाक से रक्तस्राव की समस्या हो सकती है। यह इस बात का संकेत देता है कि उनके शरीर में लिवर की कार्य क्षमता कमजोर हो रही है। इस कारण से नाक से रक्तस्राव होता है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि उन्हें नाक से रक्तस्राव को हल्के में नही लेना चाहिए।

फैटी लिवर खतरनाक हो सकता है

लिवर की समस्या की शुरुआत फैटी लिवर से ही होती है। अगर इसका इलाज नहीं किया जाता है तो लिवर सिरोसिस का विकास हो सकता है। जिससे की नाक में से खून निकलने की समस्या होने लगती है। पहले यह समस्या शराब पीने वालों में अधिक देखी जाती है। लेकिन आजकल शराब न पीने वालों में भी लिवर की बीमारी बढ़ती जा रही है। इसका कारण खराब खान-पान और व्यायाम की कमी होती है। लाइफस्टाइल खराब होने की वजह से भी यह बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।